मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, सैदपुर खुर्द में जमकर हुई मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्द में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। बघरा चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना के दौरान दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। विवाद की पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।