सैदपुर: गंगा की भीषण बाढ़ से प्रभावित 330 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई, पीड़ितों को मिली राहत
करंडा के दीनापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने रफीपुर, शेरपुर, नूरपुर और बड़हरिया गांव के कुल 330 लोगों को राहत सामग्री किट वितरित की। कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से राहत सामग्री भेजी गई।