दूनी: ओलावृष्टि से फसलों की तबाही के बाद मुआवजे की मांग को लेकर नगरफोर्ट में ग्रामीणों ने लगाया जाम
Duni, Tonk | Mar 31, 2026 ओलावृष्टि से फसलों की तबाही: मुआवजे की मांग को लेकर नगरफोर्ट में ग्रामीणों ने लगाया जाम नगरफोर्ट क्षेत्र में कल हुई भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए व्यापक नुकसान से आक्रोशित किसानों ने आज नगर फोर्ट-दूनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुदरत के इस कहर ने उनकी तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।