जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, प्रेसवार्ता कर दिया आश्वासन
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे के साथ आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता कर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों एवं उनकी चिंताओं की गंभीरता के दृष्टिगत उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि आगामी दो दिनों में उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा तथा संबंधित केंद्रीय मंत्री से उनकी भेंट भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। किसी भी छात्र के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी।
#BrajeshPathak #Protest #JantarMantar #UPNews #UttarPradesh
#वीडियो_क्रेडिट - #भारत_समाचार
Orai, Jalaun | Aug 22, 2026