प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में भूमि विवाद में फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा निवासी राम सजीवन तिवारी ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि से जबरन लगाए गए बांस के कोठ को हटवाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षियों से मिलीभगत कर पुलिस ने बिना मौके की जांच किए फर्जी रिपोर्ट लगा दी है। कोठ के कारण जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की गुहार लग