रेवाड़ी में जब नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ से सवाल किया गया कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आखिर रेवाड़ी क्यों डूबी तो अधिकारी ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। अधिकारी सिर्फ लीपापोती करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जलियां बंद होने के कारण शहर में जल भरा हुआ।