एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने Gen Z की आलोचना करते हुए उन्हें 'गटर छाप' जेनरेशन कहा था, जिस पर खूब बवाल मचा था और अब बाबा रामदेव ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 'गटर छाप' बोलना बिगड़े दिमाग की निशानी है। साथ ही उन्होंने कंगना के बचपन और जवानी पर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि बीजेपी को कंगना के बयान पर एक्शन लेना चाहिए।
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद कंगना ने एक पोस्ट में Gen Z को 'गटर छाप' कहा था। खूब विवाद होने के बाद भी उन्होंने अपने बयान का बचाव किया था। कंगना के बयान के बारे में पूछे जाने पर बाबा रामदेव ने कहा, 'उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवानों को और Gen Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर उनकी पार्टी