पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री मंगल पांडे ने HMPV वायरस से सचेत रहने की अपील की, कहा- घबराने की ज़रूरत नहीं
भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने रविवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए HMPV वायरस को लेकर कहा कि इस वायरस से सचेत रहने की जरूरत है घबराने की जरूरत नहीं है। मौके पर मंगल पांडे ने यह भी कहा कि यह वाइरस करीब 24 साल पुराना है और यह कोरोना वायरस की तरह नहीं है।