लालबर्रा: साईं समिति खारी ने हॉस्पिटल में बांटे भोजन पैकेट, मरीजों की सेवा कर चरितार्थ किया 'मानव सेवा ही माधव सेवा' का संकल्प
लालबर्रा । 'मानव सेवा ही माधव सेवा' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए लालबर्रा मुख्यालय से 06 किलोमीटर दूर स्थित श्री साईं समिति खारी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। 25 जून को दोपहर 01 बजे समिति के सदस्यों ने बालाघाट जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस पुनीत कार्य की खास बात यह रही कि इसमें खारी गांव के 9