भिंड नगर: कलेक्ट्रेट में पंख कार्यक्रम का शुभारंभ, कलेक्टर ने कहा- विकास में सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका
भिंड के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे जन अभियान परिषद की दृष्टि योजना के तहत ‘पंख’ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जन अभियान परिषद एवं उससे जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की