कार्तिक पूर्णिमा पर अपना घर आश्रम में हुआ तुलादान, प्रभुजी की सेवा के लिए किया पुण्य कार्य
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना घर आश्रम उदयपुर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यजमान एडवोकेट निर्मल पंडित, गोपाल जी कोठारी (मावली वाले) एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू विजयवर्गीय, सौरम देवी चपलोतw/o स्वर्गीय देवी लाल जी चपलोत ने तुलादान कर प्रभुजी की सेवा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में आश्रम संरक्षक सुरेश जी विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, प्रवीण चपलोत एवं भावेश माहेश्वरी उपस्थित रहे।
आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ तुलादान की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न करवाई। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा पर तुलादान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में दान और सेवा को विशेष पुण्य का कार्य माना गया है। विशेष रूप से जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा प्रभुजनों की सेवा के लिए किया गया सहयोग मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर सभी ने प्रभुजी की सेवा एवं आश्रम के सेवा कार्यों में अधिकाधिक सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।
Girwa, Udaipur | Nov 24, 2026