विजयराघवगढ़: भारतीय जनता पार्टी मंडल सिनगौड़ी में मनाई गई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
विजयराघवगढ़ के ग्राम सिनगौड़ी मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाई गई। भाजपा जनों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी और उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर कर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।