चांडिल: कुरली गांव में बेटी की शादी में मुखिया ने दिया सहयोग,चावल भेंट कर निभाया सामाजिक दायित्व
चांडिल प्रखंड कके कुरली गांव में बुधवार दोपहर 2 बजे गरीब परिवार की बेटी की शादी में मुखिया सुकराम बेसरा ने सामाजिक सहयोग किया।गांव निवासी सुनील भुईंया की बेटी की शादी के अवसर पर मुखिया सुकराम बेसरा ने आर्थिक सहयोग के रूप में चावल दिया।मुखिया ने परिवार से मिलकर उन्हें शादी की बधाई दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पर प्रकाश प्रमाणिक सहित ग्रामीण।