गांधी चौक, नीमताल और मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे छोटे-छोटे सामान के स्टॉल लगाकर व्यापार कर रहे कम उम्र के बच्चों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग ने समझाइश दी। विभागीय कर्मचारियों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सड़क किनारे काम कराने के बजाय शिक्षा से जोड़ने की सलाह दी।