बहादुरपुर: मोरो थाना पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त संजीत कुमार को गिरफ्तार किया
मोरो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीत कुमार (पिता- बैद्यनाथ राय), निवासी पंडौल पोखर, थाना मोरो, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में मोरो थाना की टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।