कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव स्थित मूर्ति निर्माण केंद्र पर बुधवार को बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल निवासी 55 वर्षीय मूर्तिकार गौतम मंडल गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें चिकित्सक ने म्रत घोषित कर दिया।हादसे के बाद साथी साथियों और परिजनों में कोहराम मच गया।