जहानाबाद: परस बीघा थाना पुलिस ने चोरी व शराब बेचने के मामलों में 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी
जहानाबाद के परस बीघा थाना की पुलिस ने चोरी, शराब बेचने सहित विभिन्न मामलों में आरोपी कुल 5 अभियुक्तों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जारी रहा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में हत्या के प्रयास के मामले में बुधन टाली निवासी सिद्धेश्वर यादव, बाला बीघा निवासी साधु प्रसाद है।