काराकाट: काराकाट में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, पैर और जबड़ा टूटा, बाइक सवार फरार
Karakat, Rohtas | Aug 21, 2026 काराकाट प्रखंड के मुख्य बाजार गोडारी में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसा एनएच-120ए पर विवान होटल के सामने हुआ। दुर्घटना में गोडारी गांव निवासी बड़क पासवान की 48 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में उनका दायां पैर पूरी तरह टूट गया, जबकि जबड़े में भी फ्रैक्चर हुआ है।