कैमूर में 20 लाख की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
कैमूर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर में छापेमारी कर पुलिस ने 159.98 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोनू कुमार गुप्ता के घर छापेमारी की। तलाशी में काले पॉलीथिन में रखा भूरे रंग का मादक पदार्थ मिला।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
Mohania, Kaimur | Oct 13, 2026