डौण्डीलोहारा: बीवी टांगिया से वार कर हत्या करने वाले को सुनाई गई उम्रकैद
प्रकरण के अनुसार, 26 जुलाई 2024 को प्रार्थी केशव ठाकुर ने डौंडीलोहारा थाना पहुंचकर सूचना दी थी कि ग्राम कोटेरा से खरखरा बांध जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित देवलाल ठाकुर की बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच के दौरान उसकी पहचान संजय ठाकुर क