शिवहर: जीरो माइल चौक से लेकर अनुमंडल चौक तक लगा भीषण जाम, दो घंटे तक जाम में जूझते रहे आम जनता, ट्रैफिक पुलिस ने हटाया जाम
शिवहर शहर में भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. भीषण जाम आम जनता जूझते रहे. आपको बता दे कि आज शिवहर शहर में बिहार के सभी मंत्री और नेता का दौरा था. जिसको लेकर शिवहर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से थम गया था. जाम की समस्या शहर के जीरोमाइल चौक से लेकर अनुमंडल चौक तक करीब एक किलोमीटर तक लगा हुआ था. शाम 6:30 बजे के बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो गया है।