शिवहर: बाहर से आए हुए पुलिसकर्मियों के साथ शहर के नवाब हाई स्कूल में डीएम एसपी ने किया बैठक
शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बाहर से आए हुए पुलिसकर्मियों के साथ शहर के नवाब हाई स्कूल में डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने बैठक किया है. बैठक में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि क्षेत्र का भ्रमण करें और लोगों से अपील करें कि शांतिपूर्ण मतदान कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।