शिवहर: शिवहर से ढाका जा रही सवारी बस शिवहर के नयागांव बॉर्डर के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल
शिवहर से नयागांव होते हुए ढाका जाने वाली सूरज कंपनी का बस आज नयागांव बॉर्डर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई है. जिससे बस में सवार दर्जनों यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं. हालांकि 6 यात्रियों के हालत नाजुक बताई जा रही है. जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है. पुलिस को सूचना दे दी गई है।