पिछोर: मनपुरा से भौती तक 'हर घर तिरंगा' नारा गूंजा, विधायक प्रीतम लोधी की बाइक रैली का भव्य स्वागत
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत आज गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मनपुरा से भौती कस्बे तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वयं बाइक पर तिरंगा लहराते हुए रैली का नेतृत्व किया। रैली की शुरुआत मनपुरा से हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए भौती कस्बे