वनग्राम रायसागर जल प्रदाय के लिए पाइपलाइन का हुआ भूमिपूजन वनग्राम रायसागर में शनिवार दोपहर बारह बजे जल प्रदाय हेतु पाइपलाइन का भूमिपूजन किया गया,बता दे कि, जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन क्षेत्र के ग्रामों में बिछेगी,इसमें देजला देवाड़ा जलाशय से पानी फिल्टर कर पाइपलाइन के जरिए प्रत्येक घर पहुंचाया जाएगा,इस अवसर पर सरपंच एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।