जहानाबाद: 2045 मास्टरप्लान पर चर्चा, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने प्लान पर मंथन की आवश्यकता बताई
जहानाबाद में ड्राफ्ट जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2045 प्रस्ताव को लेकर हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस योजना का उद्देश्य शहर के भविष्य के विकास, यातायात प्रबंधन, सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना है। बैठक में शामिल घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋतुराज कुमार ने सोमवार को इस दीर्घकालिक प्लान पर गहराई से मंथन करने की जरूरत बताई ह