बागपत: निवाड़ा पहुंचे ठाकुर पूरन सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं, चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
बागपत। निवाड़ा गांव में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने हसरत प्रधान के कार्यालय पर पहुंचकर बुधवार को करीब दोपहर 1:30 बजे किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन का चार गुना मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि टटीरी और टिकरी के किसानों को छह साल बीतने के बावजूद अभी