फुलवारी: गोपालपुर पुलिस ने एक पिकअप से 586 बोतल विदेशी शराब बरामद की
Phulwari, Patna | Sep 11, 2026 गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के उदैनी आशीर्वाद कालानी से एक पिकअप गाड़ी से 586बोतल विदेशी शराब को बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि वहां शराब कि खेप उतारी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी किया जहां से विभिन्न ब्रांड के 586बोतल विदेशी शराब बरामद किया