जमुई: सोनो थाना क्षेत्र के लोहा-लहथरा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत, शव को पीएम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 9, 2025 सोनो थाना क्षेत्र के लोहा-लहथरा मार्ग पर शनिवार की शाम 5 बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के ततवाडीह निवासी मोहन यादव की पत्नी सुमिया देवी (50) के रूप में हुई।