गजरौला के व्यस्त चौपला (इंदिरा चौक) और खाद गुर्जर चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहगीर और स्थानीय लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहन फंसे रहने से एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। पुलिस की अनुपस्थिति और विफल बैरिकेडिंग योजना के कारण जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।