बिछिया: बिछिया विकासखंड के करिया गांव से ग्रामीण पहुंचे मंडला, आंदोलन में निभाई सहभागिता
बिछिया विकासखंड के करिया गांव से ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में सहभागिता निभाई। गौरतलब,बीते 2 सितंबर से जिला कलेक्ट्रेट मार्ग पर ओबीसी की जातिवार जनगणना, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। आज 7 सितंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे करियागांव ग्रामीण धरना स्थल पहुंचे l