गढ़ी: सोने के आभूषण सुरक्षित रखने के नाम पर धोखा करने के मामले में गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
Garhi, Banswara | Apr 21, 2026 सोने के आभूषण सुरक्षित रखने के नाम पर धोखा करने के मामले मे गढ़ी थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई हे। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी अमरसिंह निवासी सागवाड़ा जिला डूंगरपुर ने गढ़ी थाना क्षेत्र के मड़कोला नयागांव निवासी एक महिला के के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुवे रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे।