बासोदा: बासौदा में ड्रीम सिटी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन हुए घायल, मामला दर्ज
गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा में ड्रीम सिटी के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार भाई बहन को टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई बहनों को चोटे आई है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है