बेरो: बेड़ो में नम आंखों और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई
Bero, Ranchi | Oct 21, 2026 बेड़ो में नम आंखों और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की।