कोंडागांव: कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के निर्माणाधीन कार्यालय भवनों का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज गुरुवार को जल संसाधन विभाग के निर्माणाधीन नवीन शासकीय कार्यालय भवनों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। आज शाम 7 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार उन्होंने लघु जल संसाधन सर्वे उपसंभाग कार्यालय तथा जल संसाधन उपसंभाग कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और