करकेली: ग्राम मोहनी मे जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज,विधायक बांधवगढ़ हुए शामिल
विकासखण्ड करकेली अंतर्गत ग्राम मोहनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां इस कार्यक्रम मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिव नारायण सिंह लल्लू भैया मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।इस अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।