हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 52 पव्वे देशी और 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ अलग अलग स्थानों से 2 तस्कर किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें पीठ बाजार से 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त सोनी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक और अभियुक्त सोनू को लाल पुल के पास से 52 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।