हरिद्वार: सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
अयोध्या को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी, सोमवार को अपराह्न साढ़े 3 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। पहले 25 जनवरी को यह ट्रेन रवाना होनी थी लेकिन अयोध्या में भारी भीड़ के चलते यह ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। आस्था स्पेशल ट्रेन 1500 यात्रियों को अयोध्या लेकर जाएगी। कारसेवकों, संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जाने वाली यह ट्रेन वापस 31 जनवरी को लौटेगी