हरिद्वार: भल्ला कॉलेज मैदान में शुरू हुई जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप, जिले भर से आए कई खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
हरिद्वार के भल्ला कॉलेज मैदान में आज जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत की गई। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में हरिद्वार जिले से आए कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल गर्ग ने बताया कि बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के लगभग 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।