हरिद्वार: पुलिस ने मोहल्ला झाड़ान से अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे को सट्टा खेलने के आरोप में किया गिरफ्तार
मोहल्ला झाड़ान में अवैध चाकू के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है... चेकिंग के दौरान पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में भी एक और गिरफ्तारी की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध चाकू के साथ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया जबकि 1080 रुपए और सट्टा सामग्री के साथ आरोपी शाहनवाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।