हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज हरिद्वार दौरा, आस्था स्पेशल ट्रेन को करेंगे रवाना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी 3:15 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। 1500 श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन कल सुबह 10:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। प्रशासन में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।