हरिद्वार: नगर निगम और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास की छापेमारी, 8 दुकानों का किया चालान व 6 से लिए सैंपल
हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के आसपास नगर निगम और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कई दुकानों पर छापेमारी करते हुए खाने के सैंपल लिए। तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में हुई छापेमारी की कार्रवाई में सफाई व्यवस्था दुरुस्त ना होने और कई अनियमितता मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों की टीम ने 8 दुकानों पर चालान किए और छह दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।