पांडू: उपायुक्त ने SIR के तहत फॉर्म-6 संग्रहण कार्य की समीक्षा की
Pandu, Palamu | Sep 24, 2026 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में योग्य नागरिकों से फॉर्म-6 संग्रहण कार्य की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज समाहरणालय सभागार में समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी।