बिहटा: वेतन न मिलने से नाराज़ बिहटा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
Bihta, Patna | May 6, 2026 बिहटा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज होकर हड़ताल कर दिया है। कर्मियों के हड़ताल पर होने के वजह से नगर की साफ सफाई की व्यवस्था खराब हो गई है। सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछले 3 माह से वेतन किसी सफाई कर्मियों को नहीं मिला है। वेतन मांगने पर टालमटोल किया जाता है।