सिकंदरा: पीतमपुर डेरा में जलभराव की समस्या का समाधान, प्रशासन ने जेसीबी से नाली खुदवाकर कराई जल निकासी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर डेरा गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलभराव के चलते ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर खबर पब्लिक एप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञा