महोबा: कबरई में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री ने किया तुलादान
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 बीजेपी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कौशल्या पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू और पूरण कुशवाहा ने उनका तुलादान किया। इस दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह मौजूद रहे।