कोरांव तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 186 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 62 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं।