बहरोड़: बहरोड के डवानी गांव में कुओं से लीड चोरी का सिलसिला जारी, तीन-चार कुओं को बनाया गया निशाना
Behror, Alwar | Aug 21, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के डवानी गांव में कुओं से लीड चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने गांव में तीन-चार कुओं को निशाना बनाते हुए उनमें लगी लीड चोरी कर ली। पीड़ित अशोक योगी, रंगलाल साहब आदि ने बताया कि चोर कुओं से लीड निकालकर ले गए।