मनियारपुर खड़ंजा विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है।
पहले ग्रामीणों की ओर से खड़ंजे को उखाड़कर रास्ते पर कब्जे के आरोप लगाए गए थे। अब दूसरे पक्ष ने TV 24 News Express को ईमेल के जरिए अपना लिखित पक्ष भेजते हुए इन आरोपों को निराधार बताया है।
दूसरे पक्ष ने RTI पत्र और 18 अगस्त को हुई राजस्व पैमाइश का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा है। साथ ही आवागमन को लेकर भी सफाई दी है।
फिलहाल दोनों पक्षों के दावे सामने हैं। मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।
⚠️ इस पोस्ट में शामिल आरोप/दावे संबंधित पक्षों के कथन पर आधारित हैं। स्वतंत्र पुष्टि होने तक इन्हें अंतिम तथ्य न माना जाए।
#Azamgarh #Tahbarpur #Maniyarpur #LocalNews #AzamgarhNews