गावां: गावां बाजार में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुमटी को हटाया
Gawan, Giridih | Jul 1, 2026 गावां बाजार स्थित बड़ा कुआं के पास स्थित गुमटी को मंगलवार की शाम आक्रोशित ग्रामीणों ने हटा दिया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी हॉट टॉक हुआ। करीब एक घंटा तक माहौल तनाव पूर्ण रहा। जिसके बाद माहौल धीरे धीरे शान्त हुआ और लोगों की भीड़ हटी।